नारायणपुर: नारायणपुर रक्षित आरक्षी केंद्र का वार्षिक निरीक्षण, त्वरित कार्रवाई व अनुशासन पर जोर
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल ने रक्षित आरक्षी केंद्र, नारायणपुर का वार्षिक निरीक्षण कर जवानों को आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई और अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। बल की तत्परता, दस्तावेजों का अद्यतन और बेहतर समन्वय पर खास फोकस रहा।