🕌✨ जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ पर सजी महफिल, गूंजा दरूदो सलाम ✨🕌
जसवंतनगर। मोहल्ला लुधपुरा स्थित मस्जिद में गुरुवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मौके पर शानदार जलसे का आयोजन अकीदत और एहतराम के साथ किया गया। बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।
🌹 जलसे में आले नबी, औलादे अली, शेर-ए-अहलेबैत, फैज-ए-मिल्लत हजरत अल्लामा मौलाना सैयद फन हसन सफी, साहिब-ए-खिलाफत दारुल औलिया सफीपुर, उन्नाव ने विशेष खिताब किया।
उन्होंने पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा ﷺ की सीरत और उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। नात-ओ-मनकबत के बीच दरूदो सलाम पेश किया गया।
🤲 कार्यक्रम के अंत में मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए दुआ की गई।
#JashneEidMiladunnabi #Jaswantnagar #DPSChannel #Etawah #EidMiladunnabi
Jaswantnagar, Etawah | Aug 27, 2026