भोरे: राजकीय मध्य विद्यालय बनकटा जागीरदारी में समर कैंप का शानदार आगाज, BEO ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया उद्घाटन
भोरे प्रखंड के बनकटा जागीरदारी स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में सोमवार की दोपहर एक बजे छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समर कैंप का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम कि शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। उद्घाटन के बाद बच्चों को संबोधित करते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने शिक्षा के बुनियादी महत्व।