माखन नगर: बम्हौरी कला में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुए नर्मदापुरम विधायक, कथा का किया वाचन
Makhan Nagar, Hoshangabad | Apr 20, 2026
माखननगर क्षेत्र के ग्राम बम्हौरी कला मे आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीताशरण शर्मा शामिल हुए। उनके आगमन पर आयोजकों एवं ग्रामीणों ने आत्मीय स्वागत किया।कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ.शर्मा ने विधिवत व्यास गादी की पूजा-अर्चना की और श्रद्धापूर्वक कथा का श्रवण किया।इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की।