पथरिया: अवैध शराब सप्लाई पर रोक लगाने की मांग, भगवती मानव कल्याण संगठन ने थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Patharia, Damoh | Jun 18, 2026 पथरिया में भगवती मानव कल्याण संगठन ने थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर कथित अवैध शराब सप्लाई पर रोक लगाने की मांग की। संगठन ने आरोप लगाया कि क्षेत्र की शराब दुकानों से ग्रामीण इलाकों में अवैध रूप से शराब पहुंचाई जा रही है। पदाधिकारियों ने बिना नंबर वाहनों से रात में सप्लाई होने की शिकायत करते हुए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई, निगरानी बढ़ाने की मांग की।