नानपारा: नानपारा में पेट्रोल पंप पर ₹95 हजार की चोरी के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं मिला सुराग, सांसद ने ली जानकारी
नानपारा में बीते मंगलवार सुबह एक पेट्रोल पंप से दिनदहाड़े 95 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। पुलिस सीसीटीवी की मदद से आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। इस घटना ने पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की सतर्कता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।