फूलपुुर: फूलपुर में श्रमिक दिवस पर बांटे गए हितलाभ, योजनाओं की दी गई जानकारी
इफको परिसर में अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर जागरूकता व हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। सांसद प्रवीण पटेल ने श्रमिकों को योजनाओं की जानकारी दी और पंजीकरण की अपील की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। 2017 से 2026 तक जिले में 1.81 लाख से अधिक श्रमिकों को 137 करोड़ रुपये से ज्यादा की सहायता दी जा चुकी है।शुक्रवार 03 बजे दी जानकारी।