सिसई: नागफनी पुल के पास टमाटर से लदा पिकअप वैन पलट गया, वाहन क्षतिग्रस्त, सारे टमाटर बर्बाद
Sisai, Gumla | Dec 9, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नागफनी कोईल नदी के पुल के पास सोमवार सुबह 7:00 बजे के आसपास टमाटर से लदा हुआ एक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया। जिसके कारण पिकअप वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदा सारा टमाटर बर्बाद हो गया। वही पिकअप चालक को भी हल्की चोट लगने की सूचना है। पिकअप वाहन पलटने के कारण उसे सारा लदा हुआ टमाटर सड़क पर तीतर वीतर हो गया।