सिसई: जीता पत्रा के पास नेशनल हाईवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक घायल, सिसई रेफरल अस्पताल में भर्ती
Sisai, Gumla | Dec 9, 2024 सिसई थाना क्षेत्र के जीता पत्रा के पास नेशनल हाईवे में सोमवार शाम को सिसई बस्ती निवासी सौरभ कुमार पिता गणेश महली उम्र 22 वर्ष का एक्सीडेंट हो गया। यह घटना तब घटी जब वह काम करके अपने घर वापस लौट रहा था।उसी समय जीता पत्रा के पास उसकी मोटरसाइकिल और असंतुलित हो गई और वह सड़क पर गिर गया। उसे काफी चोट आई।इसके बाद आसपास के ग्रामीणों ने उसे रेफरल अस्पताल पहुंचाया।