बेगूसराय: बेगूसराय के बीरपुर बाजार में अपराधियो ने एक महिला के साथ जमकर की मारपीट, महिला हुई गंभीर रूप से घायल
बेगूसराय में इन दिनों अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के हौसले पूरी तरह बुलंद है और मामूली बात को लेकर भी अपराधी प्रवृत्ति के लोग मारपीट करने से आवाज नहीं आ रहे हैं।मामला वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर बाजार की है जहां महज गुटका नहीं देने को लेकर अपराधियों ने एक विधवा महिला की जमकर पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।