रहुई: रहुई प्रखंड में किसान भवन में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक हुई
Rahui, Nalanda | Nov 2, 2024 रहुई प्रखंड के किसान भवन में शनिवार को सुबह 11 बजे पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस दौरान बैठक में गिने चुने अधिकारी शामिल हुए। शामिल अधिकारी में बीडीओ,सीडीपीओ, बीएओ शामिल थे। इसके साथ ही बीईओ,एमो, सीओ,श्रम अधिकारी,मनरेगा के पीओ, उद्यान पदाधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुए। इसके साथ ही बैठक में छठ घाट की सफाई को लेकर चर्चा किया गया।