बिल्हौर: चौबेपुर में परचून दुकानदार की हत्या करने वाला भतीजा गिरफ्तार
चौबेपुर के गोगू मऊ गांव में परचून दुकानदार की हत्या वाले मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे को गुरुवार दोपहर 3:00 बजे जेल भेज दिया है। पारिवारिक भतीजे ने थाने जाकर खुद अपना जुल्म कबूल किया है। जांच में पता चला कि भतीजा एक महिला मित्र से बातचीत करता था चाचा ने यह बात पिता को बता दी थी इसी बात से नाराज भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी थी।