सीतापुर: नगर में ट्यूशन टीचर ने 7 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ की छेड़छाड़, आरोपी टीचर को पुलिस के हवाले किया गया
नगर क्षेत्र के मंडी चौकी इलाके में ट्यूशन टीचर के द्वारा 7 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया गया बताया जा रहा है ट्यूशन पढ़ने गए बच्ची के बड़े भाई को टीचर के द्वारा बाथरूम में बंद कर दिया गया उसके बाद छेड़छाड़ करने लगा बाथरूम से निकलकर भाई ने शोर मचाया और लोगों को इकट्ठा किया जिसके बाद लोगों ने टीचर को पुलिस के हवाले कर दिया है।