गुना नगर: हनुमान चौराहे पर प्रॉपर्टी ब्रोकर के ऑफिस में चोरी, डेढ़ लाख नगदी चांदी के सिक्के और प्रॉपर्टी दस्तावेज ले गए चोर
गुना कैंट थाना के हनुमान चौराहे पर शहर के बीचो-बीच प्रॉपर्टी ब्रोकर अमित रघुवंशी के ऑफिस में 8, 9 जून 2026 की रात दूसरी मंजिल पर पीछे से टीनशेड तोड़कर बड़ी चोरी हो गई। 9 जून को फरियादी ने बताया, करीब डेढ़ लाख रुपये नगदी, 5 चांदी के सिक्के और प्रॉपर्टी के जरूरी दस्तावेज चोरी हो गए। फिंगर एक्सपर्ट ने मौका मुआयना किया पुलिस ने मामला जांच में लिया है।