बरेली: बरेली में मस्जिद के अंदर बवाल, 70 वर्षीय बुजुर्ग को नमाज पढ़ने से रोका, धक्के देकर निकाला, हत्या की धमकी का आरोप
बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग ने गांव की मस्जिद में नमाज पढ़ने से रोकने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि 24 अप्रैल की शाम जब वह गांव की मस्जिद में नमाज अदा करने पहुंचे, तभी गांव के कुछ लोगों ने उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया। आरोप है कि