पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस के बिहार प्रभारी का हुआ भव्य स्वागत.
बीरचंद पटेल मार्ग स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस के बिहार प्रभारी मोहन प्रकाश का हुआ भव्य स्वागत हुआ. इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर गुलदस्ता भेंट किया गया. मोहन प्रकाश के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा मौजूद रहे.