कुरडेग: कुरडेग झिरकामुण्डा स्थित बाजार में मादक पदार्थों के विरुद्ध गीत संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक
Kurdeg, Simdega | Jun 14, 2026 कुरडेग के झिरकामुण्डा स्थित बाजार में रविवार के शाम 4:00 बजे गीत संगीत के माध्यम से कलाकारों के द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध लोगों के बीच जागरूकता फैलाई ।जहां पर पोस्टर और पंपलेट बताकर ग्रामीणों को नशा मुक्त समाज बनाने के लिए प्रेरित किया गया ।इस दौरान कलदल के प्रमुख के द्वारा ग्रामीणों को शपथ दिलाते हुए मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की अपील की।