टेहरोली: बांसार में ग्रामीणों ने कोटेदार की शिकायत कर लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू
तहसील टहरौली क्षेत्र के ग्राम बांसार का है जहां के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को आज सोमवार को समय 2 बजे लिखित शिकायत सौंपते हुए राशन विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कई हितग्राहियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया जबकि कुछ लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के राशन से वंचित रखा गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत करने पर उन्हें धमकाया भी जाता है।