जामताड़ा: जामताड़ा बाजार निवासी व्यक्ति ने आपसी विवाद में जहरीला पदार्थ खाया, सदर अस्पताल में भर्ती
जामताड़ा बाजार क्षेत्र के रहने वाला आनंद कुमार आज शनिवार सुबह 7: बजे अपने घर में परिवार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तभी गुस्से में आकर आनंद कुमार घर के अंदर प्रवेश कर सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब ज्यादा तबियत बिगड़ तो घर के अंदर चिल्लाने लगा तभी परिजनों के द्वारा दरवाजा तोड़कर आनंद कुमार को अस्पताल लाया।