मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों फैक्ट्री के सिक्योरिटी गार्ड की मौत
थाना मझोला इलाके के एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में काम करने वाले सिक्योरिटी गार्ड की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। गार्ड ने 2 दिन पहले ही इस फैक्ट्री में नौकरी ज्वाइन की थी। परिजनों ने मामले की जांच की बात की है। अमरोहा जनपद कला निवासी ऋषिपाल सिंह सिक्योरिटी गार्ड था। उसने दो दिन पहले ही मिलन बिहार स्थित एक एक्सपोर्ट फैक्ट्री में नौकरी शुरू की थी।