मुरादाबाद: मुंडापांडे थाना क्षेत्र में बिजली की समस्याओं को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के किसानों ने धरना प्रदर्शन करते हुए एसडीओ संजीव कुमार और अधिशासी अभियंता अनुराग कठियार को जमीन पर बिछे त्रिपाल बैठकर ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं का जल्द निस्तारण करने को कहा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेश सिंह ने अधिशासी अभियंता से कहा कि जर्जर हालत में किसानों के गेहूंओं के खेतों से होकर गुजर रही बिजली लाइन को दुरुस्त किया जाए।