मुरादाबाद: सपा सांसद डॉ एसटी हसन को पार्टी द्वारा जारी किया गया लेटर वायरल होने को लेकर दिया बयान
सपा सांसद डॉ एसटी हसन को पार्टी द्वारा जारी किया गया लैटर हुआ वायरल होने को लेकर एसटी हसन ने आरोप लगाते हुए कहा कुछ नेताओं ने साजिश के तहत उनका टिकिट कटवाया है। पार्टी ऑफिस ने रुचि वीरा का नॉमिनेशन कैंसिल करने के लिए रिटर्निंग अधिकारी के नाम लेटर जारी किया था मगर कुछ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को बरगला कर लेटर सौपने की मे देरी करवा दी थी।