बांसवाड़ा: पटवारी सुसाइड केस में सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार पर गंभीर आरोप, धमकी से टूटकर उठाया कदम
रतलाम जिले की आलोट तहसील में पदस्थ पटवारी रविशंकर खराड़ी ने आत्महत्या कर ली। मृतक के पास मिले सुसाइड नोट में नायब तहसीलदार सविता राठौर पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।रविशंकर ने लिखा कि अधिकारी द्वारा लगातार मानसिक प्रताड़ना और अनुचित दबाव बनाया जा रहा था,जिससे वह बेहद परेशान थे।परिजनों के अनुसार, 20अप्रैल को छोटे भाई की शादी के दौरान भी रविशंकर तनाव में थे।