गुण्डरदेही: नगर पंचायत अर्जुंदा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, शासन की योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित
राज्य शासन द्वारा जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित सेवाओं का उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत नगर पंचायत अर्जुंदा में 29 मई 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सभी विभागो के अधिकारिकी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में हितग्राही मौजूद रहे।