ब्यावरा: ब्यावरा नगर पालिका के घेराव को लेकर युवक कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान
ब्यावरा नगर पालिका में भ्रष्टाचार और शहर की समस्या को लेकर 10 अप्रैल को जिला युवा कांग्रेस के द्वारा नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को दोपहर 2:00 बजे करीब वार्ड क्रमांक 17 में युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से घेराव के कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।