पुवायां: पुवायां में सरिया चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।घर निर्माण के लिए रखे गए सरिया की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जनसहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेन्द्र सिंह ने अपने प्लॉट के पास एक युवक को सरिया चोरी करते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कर कर जेल भेज दिया।