टीकमगढ़: अस्पताल चौराहा: टीकमगढ़ में अस्पताल चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम: कोतवाली पुलिस ने परिजन को समझाकर हटवाया जाम
टीकमगढ़ जिला अस्पताल मे इलाज करा कर घर लौट रही 55 वर्षीय महिला की बुधवार को अचानक मौत हो गई घटना से गुस्साए परिजन ने डॉक्टर पर इलाज मे लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और अस्पताल चौराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया पुलिस और प्रशासन के समझने के बाद करीब आधे घंटे बाद जाम खुला ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कहा महिला का ब्लड प्रेशर चेक किया गया था जो बिल्कुल नॉर्मल था।