डुमरी: बरसात बनी आफत: रातों-रात ढह गया गरीब परिवार का कच्चा घर, खुले आसमान तले रहने को मजबूर
Dumri, Gumla | Jul 6, 2026 डुमरी प्रखंड के मझगांव पंचायत अंतर्गत महुआडीह गांव में लगातार हो रही बारिश ने एक गरीब परिवार पर कहर बरपा दिया। रविवार की मध्य रात्रि राजकुमार नायक, पिता स्वर्गीय बंधन नायक का कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया। घटना के समय वह अपने पूरे परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अचानक मकान गिरने लगा तो किसी तरह सभी ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में