धारी: भीमताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का विधायक राम सिंह कैड़ा ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
भीमताल विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों का विधायक राम सिंह कैड़ा ने भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्या को सुना। इस दौरान उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार को चार बजे विधायक राम सिंह कैड़ा यहां पहुंचे यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।