अररिया: मलद्वार गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, एक पक्ष के तीन लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 9, 2025 पलासी प्रखंड क्षेत्र के मलद्वार गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में गुरुवार को शाम 6:30 बजे के सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायलों में रीमा देवी, अशोक प्रसाद व सुभाष कुमार शामिल है.