अररिया: जिले के सभी विद्यालय आज से 12 जनवरी तक रहेंगे बंद, विद्यालय में शिक्षक रहेंगे उपस्थित
Araria, Araria | Jan 9, 2025 मौसम विज्ञान द्वारा दिए गए पूर्वानुमान के मद्देनजर भीषण शीतलहर को देखते हुए अररिया जिले के आंगनबाड़ी केंद्र सहित कक्षा आठ तक के बच्चों को 12 जनवरी तक के लिए छट्टी कर दी गई है। इस दरम्यान प्री नर्सरी से लेकर, कक्षा आठ तक के सभी कोचिंग संस्थान, निजी और सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक गतिविधियों को बंद कर दिया गया है। लेकिन शिक्षक विद्यालय में बने रहेंगे।