मुरैना नगर: खाड़ोली गौशाला में 17 गायों की मौत पर बवाल, क्षत्रिय महासभा और गौसेवकों ने एसपी ऑफिस पर दिया धरना
मुरैना जिले की खाड़ोली गौशाला में बीते रोज 17 गायों की संदिग्ध मौत के बाद आक्रोश फैल गया। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और गौसेवकों ने आज बुधवार दोपहर एसपी ऑफिस में धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्यायिक जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।