श्रीडूंगरगढ़: श्रीडूंगरगढ पुलिस ने महिला हत्याकांड में आरोपी फूलचंद को गिरफ्तार किया
श्रीडूंगरगढ़ में बाली देवी हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वारदात का पता चलने के महज 12 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी फूलचंद को कोटा जिले से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोटा पुलिस के सहयोग से झालावाड़ जा रही एक बस से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार बाली देवी की हत्या की पुष्टि होने के बाद उसके लिव-इन पार्टनर फूलचंद की तलाश शुरू की गई। आरोपी