केकड़ी: केकड़ी अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का लगाया आरोप
Kekri, Ajmer | May 30, 2026 केकड़ी क्षेत्र के आलोली गांव निवासी 76 वर्षीय अंबालाल प्रजापत की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।घटना के बाद शनिवार शाम 4 बजे परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए है।उनका कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं मिलने के कारण बुजुर्ग की जान चली गई।अंबालाल को बीपी लो की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था।