सूरतगढ़: 2 माह से वेतन नहीं मिलने पर सफाईकर्मी लामबंद, SDM से होली से पहले भुगतान की गुहार, 'वेतन नहीं तो सफाई नहीं' का एलान
सूरतगढ़ मे नगर पालिका के सफाईकर्मियों ने 2 माह से वेतन नहीं मिलने पर शुक्रवार दोपहर प्रदर्शन किया। होली से पहले भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी उपखंड कार्यालय पहुंचे और 'वेतन नहीं तो सफाई नहीं' का ऐलान करते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। प्रशासन ने समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन कर्मचारियों ने जल्द वेतन जारी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।