वारासिवनी: भीषण गर्मी में आगजनी से दहला नगर और ग्रामीण इलाका, वारासिवनी दमकल दल ने पाया काबू
शनिवार को भीषण गर्मी के चलते नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की कई घटनाएं हुईं। वार्ड क्रमांक 11 हैदराबाद मोहल्ले में दो बिजली पोलों में आग लग गई, जिसे दमकल दल ने बुझाया। इसके बाद ग्राम महदुली में किसान संदीप भगत के पैरा भंडार तथा ग्राम लावनी में मोहनलाल ठाकरे, भुंदी ठाकरे व उमेद बघेले के मकानों में भीषण आग लगी। दमकल व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया