लोहरदगा: मनहो में देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के मनहो में देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई है। कुडू थाना क्षेत्र के कड़ाक निवासी चौतरस कुजूर का 35 वर्षीय पुत्र संदेश कुजूर बाइक संख्या JH08F 2472 पर सवार हो कड़ाक लौट रहा था। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे डस्टर संख्या JH01CM 6677 ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही संदेश कुजूर की मौत हो गई।