गुना नगर: गर्मी में एबी रोड पर ट्रांसफार्मर और विद्युत केबल में लगी आग, किया गया मेंटेनेंस
गुना में गर्मी बढ़ते ही विद्युत ट्रांसफार्मर भी ओवरलोड हो गए। वायरल तस्वीरों में 27 अप्रैल को एबी रोड पर गहना ज्वैलर्स के सामने विद्युत ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उसी के पास थोड़े आगे थ्री फेज विद्युत केबल में भी आग लग गई। इलाके की आधी रात से घंटों बिजली गुल रही। सूचना पर पहुंची विद्युत कंपनी की टीम ने काफी मशक्कत से मेंटेनेंस कर विद्युत सप्लाई बहाल की।