अररिया: मदनपुर बजार में जाम की समस्या लोगों के लिए बनती जा रही है नासूर ,मिंटो का सफर घंटों में तय करने को वेवश लोग
Araria, Araria | Jun 19, 2024 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के मदनपुर बजार में जाम की समस्या इन दिनों लोगों के लिए नासूर बनते जा रही है. स्थानीय लोगों की माने तो आए दिन मदनपुर बाजार में लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ता है मिंटो का सफर लोगों को घंटे में तय करना पड़ता है. बुधवार को मदनपुर बाजार में, ऐसी जाम लगी की सड़क के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतार लग गई.