अररिया: नोटिफिकेशन के बाद टीबी मरीजों को भेजी जायेगी 1500 रुपये की अग्रिम राशि, स्वास्थ्य विभाग अररिया ने दी जानकारी
Araria, Araria | Jun 19, 2024 टीबी रोगियों के लिये एक राहत भरी खबर है। टीबी रोग की पहचान सुनिश्चित होने पर सरकार द्वारा रोगी के बैंक एकाउंट पर 1500 रुपये के रूप में पहले किस्त का भुगतान किया जायेगा। गौरतलब कि पहले टीबी मरीजों के नोटिफिकेशन के बाद निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी रोगियों को लगातार 06 महीने तक प्रति माह 500 रुपये डीबीटी के रूप में उनके बैंक खाता में भुगतान किया जाता था।