रजौन: धौनी बाजार के पास बिजली के तारों से आग लगने से किसान की गेहूं की फसल राख हो गई
Rajaun, Banka | Mar 27, 2025 रजौन थाना क्षेत्र के धौनी बाजार के पास गुरुवार को 11 हजार वोल्टेज के बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई । आग लगने से किसान कंतलाल चौधरी की करीब डेढ़ बीघा फसल जलकर नष्ट हो गई । घटना गुरुवार संध्या करीब 5:00 की है । इस दौरान काफी देर तक अफरा तफरी मचा रहा।