हरलाखी: हरलाखी थाना पुलिस को मिली डायल 112 नबर की पुलिस वाहन, लोगो को मिलेगी सुविधा
हरलाखी थाना पुलिस को डायल 112 नंबर की पुलिस वाहन उपलब्ध करा दी गयी है। जिससे अब लोगो को काफी सुविधा मिलेगी। अब किसी भी समस्याओ को डायल 112 पर शिकायत करने पर 15 मिनट के अंदर सहायता के लिए पुलिस उपलब्ध हो जायेगा। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने लोगो से कोई भी समस्या के लिए डायल 112 का उपयोग करने की अपील की है।