गुमला: जोराग मोड़ पर बड़ी कार्रवाई: देशी कट्टा और जिंदा गोली के साथ युवक गिरफ्तार
Gumla, Gumla | Jun 8, 2026 पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गुमला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में तिर्रा बाईपास स्थित जोराग मोड़ के आसपास घूम रहा था। पुलिस टीम जब तिर्रा बाईपास स्थित जोराग मोड़ पहुंची, तो वहां मौजूद एक युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा।