कोरबा: कोरबा में भालू ने ग्रामीणों को बुरी तरह नोंचा, दहशत कायम
Korba, Korba | May 17, 2026 कोरबा जिले के ग्राम भादा में तेन्दु पत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर भालू ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रिटायर पंचायत सचिव बृजपाल तंवर एवं धनसिंह धनुहार बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि घटना स्थल के आसपास अपने शावक के साथ नर और मादा भालू की मौजूदगी है।