जलेसर: एटा थाना अवागढ़ की साइबर क्राइम टीम ने पीड़ित के खाते में 99,999 रुपये की पूर्ण धनराशि वापस कराई
Jalesar, Etah | Mar 31, 2026 जनपद एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना अवागढ़ साइबर हैल्प डैस्क टीम द्वारा आवेदक के खाते से 99,999 रुपए की धनराशि का फ्रॉड हुआ था। जिस संबंध में दिनांक 03.01.2026 को आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई।थाना अवागढ साइबर क्राइम टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए आवेदक के खाते में 99,999 रुपये की संपूर्ण धनराशि वापस करायी गयी है।