कामडारा: शौर्य चक्र विजेता शहीद जिदन बागे का परिवार उपेक्षा का शिकार, गांव में सड़क और पानी की किल्लत
Kamdara, Gumla | Apr 12, 2026 शौर्य चक्र विजेता शहीद जिदन बागे के पैतृक टाटी गांव पहुंचे पूर्व सैनिक सूबेदार रामेश्वर ओहदार ने परिवार का हाल जाना और गांव की सड़क व पानी की समस्या उठाई। ग्रामीणों ने कहा कि शहीद का परिवार उपेक्षित है, जबकि उनकी शौर्य गाथा पाठ्यपुस्तकों में पढ़ाई जाती है। शहीद जिदन बागे 27 फरवरी 1991 को पंजाब में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे।