छिंदवाड़ा नगर: छिंदवाड़ा में जैन मंडल ने धूमधाम से मनाया उपकार दिवस!
छिंदवाड़ा में जैन मंडल ने धूमधाम से मनाया उपकार दिवस! आज सोमवार दोपहर 3 बजे छिंदवाड़ा के मुमुक्षु मंडल और जैन युवा फेडरेशन ने गुरुदेवश्री कानजी स्वामी के 137वें उपकार दिवस व अक्षय तृतीया भक्ति भाव से मनाया। श्री आदिनाथ जिनालय में जिनेंद्र पूजन से शुभारंभ, स्वाध्याय भवन में धर्म सभा हुई।शांतिकुमार पाटनी, आरती जैन ने गुरुदेव के व्यक्तित्व पर विचार रखे।