झालरापाटन: मानव तस्करी गिरोह: 15 लड़कियों को रेस्क्यू, 11 आरोपी गिरफ्तार, मुंबई से 3 आरोपी पकड़े, वित्तीय लेनदेन का खुलासा
झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी के एक अंतर्राज्यीय गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए अब तक 15 लड़कियों को सुरक्षित मुक्त कराया है और गिरोह के 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का भंडाफोड़ 5 जून 2026 को हुआ था, जब पुलिस ने 10 लड़कियों को बचाया था। यह गिरोह झालावाड़, बूंदी, टोंक, ग्वालियर और मुंबई तक सक्रिय था, जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को झा