छतरपुर नगर: सिंगारपुर गांव: खेत में भैंस चराने पर विवाद, वृद्ध पर हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
छतरपुर के गोयरा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव में खेत में भैंस चराने को लेकर विवाद के बाद 76 वर्षीय लल्लू यादव पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।घायल ने शनिवार की दोपहर 3 बजे आरोप लगाया कि आरोपियों ने हंसिया और बका से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को पहले गौरिहार अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया।