मथुरा: बवंडर बाबा की भूख हड़ताल के आगे झुका आबकारी विभाग, बिरला मंदिर के पास से शराब का ठेका हटाया
बिरला मंदिर की दीवार से सटा वो विवादित शराब का ठेका, जिसे हटाने के लिए स्थानीय लोग कई महीनो से मांग कर रहे थे,उसे प्रशासन ने नहीं हटाया तो बवंडर बाबा ने कमान संभाली इसके बाद आज यह शराब का ठेका हटा दिया गया बताया गया कि शुरुआत में आंदोलन शांतिपूर्वक चला, लेकिन जब अधिकारियों और नेताओं ने सुध नहीं ली, तो बाबा ने रौद्र रूप अपना लिया।